{"_id":"6ab02ab37815c941bc05516b","slug":"cmo-upset-over-filth-at-health-fair-deoria-news-c-208-1-deo1032-192329-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आरोग्य मेले में गंदगी देख सीएमओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आरोग्य मेले में गंदगी देख सीएमओ नाराज
Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में रविवार को लगे आयुष्मान आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे पहुंचे सीएमओ ने मरीजों को बेहतर उपचार देने, पंजीकरण बढ़ाने और ई-कवच पर एमसी डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए।
मेले में दो काउंटरों पर 45 मरीजों का पंजीकरण हुआ। मरीजों को निशुल्क उपचार के साथ दवाएं भी दी गईं। सीएमओ ने प्रसव कक्ष और लैब का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। परिसर में कचरा और दुर्गंध मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। उपस्थिति पंजिका की जांच के साथ संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया।
इस दौरान एसीएमओ डॉ. विपिन रंजन, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, आयुष चिकित्सक डॉ. सरोज शर्मा, पल्लवी श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद