फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves searched the abandoned house, the villagers caught one and handed it over to the police

सूने घर को चोरों ने खंगाला, ग्रामीणों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched the abandoned house, the villagers caught one and handed it over to the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। महेन गांव निवासी और भिलाई रह रहे वीरेंद्र गुप्त पुत्र स्व. विश्वनाथ के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आसपास के लोगों के जागने पर ग्रामीणों ने एक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घर में चोरी की जानकारी होने पर बाहर रह रहे गृहस्वामी गांव के लिए चल दिया।

महेन गांव निवासी वीरेंद्र गुप्त भिलाई में और उनके भाई पन्ने लाल मुंबई में रहकर व्यवसाय करते हैं। गांव पर किसी के न होने से घर पर ताला लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि घर सूना देख चोर खिड़की के रास्ते अंदर घुस गए। इत्मिनान से घर में रखे सामान समेट जाने लगे। आसपास के लोगों के जाग जाने और खाली मकान से आवाज आता सुनकर लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर चोर भागने लगे। इस बीच ग्रामीणों एक को दबोच लिया। जबकि तीन अन्य भाग निकले। इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए शख्स से पूछताछ की जा रही है। चोरी का आंकलन नहीं किया जा सका है। परिजनों के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed