{"_id":"684dcf174f03c0e52000d4ef","slug":"chhatiaon-defeated-baripur-and-captured-the-shield-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-156042-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छठियांव ने बारीपुर को हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छठियांव ने बारीपुर को हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया
Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। नवयुवक क्रिकेट क्लब जमुई के तरफ से चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शनिवार को छठियांव की टीम ने बारीपुर की टीम को 30 रनों से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। जमुई के खेल मैदान पर शनिवार को चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला छठियांव तथा बारीपुर की टीम के बीच खेला गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। छठियांव के शहादत अंसारी 62 रन एवं राहुल ने 53 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारीपुर की टीम निर्धारित 15ओवर मे सभी विकेट खोकर 132 रन पर सिमट गई। बारीपुर के उज्जवल 54 एवं आकाश 18 रन बनाये। वहीं छठियांव के राहुल ने 3 व शहादत ने 2 विकेट लिए। मैन आफ द मैच छठियांव के शहादत अंसारी को दिया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि संजय सिंह, पंकज सिंह व विपिन कुशवाहा ने शील्ड व साइकिल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सचिन यादव, सत्यप्रकाश सिह, पुनीत सिह, विश्वजीत सिंह, राणा सिंह सैंथवार, अमीत,पज्ञानंद, संदीप, आलोक,गोलू, पिंटू, मोती मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।