फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chapa

नामी कंपनी की पैकिंग में नमक बेचने की सूचना पर छापा

Wed, 01 Sep 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
chapa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एक नामी कंपनी की पैकिंग में नकली नमक बेचने बिक्री की सूचना पर चार दुकानों पर कंपनी के अधिकारियों और पुलिस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से दो सौ बोरी नकली नमक बरामद हुआ। नमक का नमूना जांच को भेजने की खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन भेजेगा।

एक नमक कंपनी को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जनपद के कई जगहों पर कंपनी के पैकिंग में नकली नमक बेचा जा रहा है। इस सूचना पर बुधवार को कंपनी के अधिकारी देवेंद्र कुमार और पीयूष श्रीवास्तव कोतवाली पहुंचे और पुलिस बल की मांग किया। इस पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकरी अजीत त्रिपाठी, रंजन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, सुभेष श्रीवास्तव, मनीष मल्ल और दरोगा वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के मोहन रोड, रूद्रपुर मार्ग पर चार दुकानों पर छापामार कर दो सौ बोरी नकली नमक बरामद किया। मौके से पुलिस ने चार दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा जिले में अभी कई जगह छापे की तैयारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकरी ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई की गई है। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed