फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of attempt to murder and rebellion registered on five including couple

Deoria News: दंपती समेत पांच पर हत्या के प्रयास व बलवा का केस दर्ज

Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case of attempt to murder and rebellion registered on five including couple
तरकुलवा नगर पंचायत के दुबे टोला में मकान बनाने के मामले में 10 दिन पूर्व हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा नगर पंचायत के दुबे टोला में दस दिन पूर्व मकान बनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मुहम्मद इद्रीश की तहरीर पर पुलिस ने दस दिन बाद शनिवार को दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है। जबकि घटना के दो दिन बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर सभासद समेत पांच लोगों पर हत्या के प्रयास व बलवा का मुकदमा दर्ज किया था।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर के मुहम्मद इद्रीश पुत्र स्व.अब्दुल मजीद ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि उनके चाचा सफायत का घर बनाने को लेकर पड़ोस के क़ुद्दूस से विवाद था। उनका उस विवाद से कोई मतलब नहीं है। 13 जून की शाम सात बजे उनका पुत्र मोसाहेब सब्जी खरीदने गया था। इसी बीच वहां पहले से मौजूद नसीम एवं उनके घर के लोग उसे पकड़ मारने-पीटने लगे, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसकी सूचना जब मिली तो मौके पर पहुंचा तो देखा कि हमलावर हत्या की नीयत से बेल्ट से उसका गला कसे हुए थे और वह जमीन पर बेहोश पड़ा था। इस मामले में तरकुलवा पुलिस ने आरोपी नसीम व वसीम पुत्र कुद्दुश व कुद्दुश पुत्र स्व.अब्दुल मजीद, नूरजहां पत्नी कुद्दुश व यासीन पुत्र कुद्दुश के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि दस दिन पूर्व हुए मारपीट के मामले में दंपती समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed