{"_id":"69ff7eecee67fef7db0ab033","slug":"car-bike-collision-three-youths-injured-deoria-news-c-208-1-deo1032-181388-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल
Sun, 10 May 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर शनिवार की शाम कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
देवरिया-कसया मार्ग पर पोखरभिंडा नहर और करमैनी नाले के बीच बेकाबू कार और बाइक में अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में महुआडीह थाना क्षेत्र के रुईया गांव निवासी प्रद्युमन (29), तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरवनिया निवासी मनोज (26) तथा कोन्हवलिया निवासी गुल्लू (24) घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घायलों में दो युवकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।