फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Car and bike collide, BJP leader dies

Deoria News: कार और बाइक में टक्कर, भाजपा नेता की मौत

Thu, 22 May 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Car and bike collide, BJP leader dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। शाहपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह में कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद कार गड्ढे में पलट गई।
घायल बाइक सवार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्णमासी चौहान (65) को देवरिया मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार भाजपा नेता के साढ़ू का बेट कुंदन (25) घायल हो गया। कुंदन को डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी पूर्णमासी चौहान कटेया बाजार के रहने वाले अपने साढ़ू के बेटे कुंदन चौहान के साथ बाइक से सुबह करीब 11 बजे रामपुर कारखाना के सिधुआं में निमंत्रण देने जा रहे थे। शाहपुर गांव के पास एक कार ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में भाजपा नेता की मौत हो गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता की मौत की खबर सुनकर के गांव में मातम छा गया। उधर, पत्नी जूनिया देवी, बेटा अनूप चौहान, दिलीप चौहान तथा हरिओम चौहान का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दो घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया था। इसमें पूर्णमासी चौहान की मौ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ : पुरैनी गांव निवासी पूर्णमासी चौहान भाजपा के तेज तर्रार नेता माने जाते थे। दो बार देसही देवरिया के मंडल महामंत्री और एक बार मंडल अध्यक्ष रह चुके थे।

उनकी मौत की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में भाजपा नेताओं की भीड़ जुटने लगी। भाजपा नेता का बड़ा बेटा अनूप विदेश में है। मझला पुत्र दिलीप चौहान महाराजगंज में शिक्षक हैं। जबकि छोटा बेटा हरिओम घर पर पिता के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed