फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brothers clash over jewelry distribution during mother's post-funeral feast; one dies.

Deoria News: मां के ब्रह्मभोज पर गहनों के बंटवारे के लिए भाइयों में मारपीट, एक की मौत

Sun, 11 Oct 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Brothers clash over jewelry distribution during mother's post-funeral feast; one dies.
रवा मीरछापर गांव में केश्वर की हत्या के बाद विलख रहा बेटा व दरवाजे पर जुटी भीड़
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव में मां के ब्रह्मभोज के दौरान आभूषण के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। शुक्रवार की देर रात हुई मारपीट में एक भाई केश्वर की मौत हो गई। केश्वर की पत्नी प्रमिला की तहरीर पर परिवार के पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के अलावा एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय, सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी के अलावा तरकुलवा, महुआडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची। शनिवार को दाेपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरवा मीरछापर गांव के घरभरन कुशवाहा की करीब 12 साल पहले मौत हो गई। घरभरन के पांच पुत्र रामजी कुशवाहा, जयराम, जगदंबा, केश्वर और विद्यासागर हैं। करीब पांच साल पहले सभी भाई अलग हो गए। घरभरन की पत्नी मोतिया देवी (90), जयराम के घर रहकर जीवन-यापन कर रही थी। मोतिया देवी की स्वाभाविक मौत हो गई। मां की मौत पर सभी भाई कर्मकांड के लिए जुटे हुए थे। शुक्रवार को बरखी था। गांव और रिश्तेदारों को भोजन कराने के बाद सभी भाई मां के आभूषण के बंटवारे के लिए आपस में कहासुनी करने लगे। इसी दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में केश्वर कुशवाहा (35) को गंभीर अंदरूनी चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों और परिजन के सहयोग से उसे कसया के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देख वहां से कसया सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने केश्वर को मृत घोषित कर दिया। रात में करीब 11 बजे परिजन शव लेकर लौटे और पुलिस को सूचना दी तो रात में ही पुलिस फोर्स गांव पहुंची। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed