{"_id":"6aaedb6bb028ce966900b35a","slug":"bed-sheets-at-deoria-medical-college-will-now-be-changed-on-a-daily-basis-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1456340-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया मेडिकल कॉलेज में अब दिन के हिसाब से बदलेगी बेड शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया मेडिकल कॉलेज में अब दिन के हिसाब से बदलेगी बेड शीट
Sun, 20 Sep 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल में मरीजों के बेड की चादर रोजाना बदले जाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नया तरीका अपनाया गया है। अब सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग रंग की बेडशीट बिछाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने सातों दिनों के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए हैं। इससे चादर बदली गई है या नहीं, इसकी पहचान आसानी से हो सकेगी।
नई व्यवस्था के तहत रविवार को नीली, सोमवार को पीली, मंगलवार को हल्की भूरी, बुधवार को बैंगनी, बृहस्पतिवार को लाल, शुक्रवार को मल्टीकलर और शनिवार को हरे रंग की चादर बिछाई जाएगी। अस्पताल में बेड पर पड़ी चादर के रंग से संबंधित दिन की पहचान हो सकेगी।
अस्पताल में अक्सर मरीजों और तीमारदारों की ओर से बेडशीट समय से नहीं बदले जाने, गंदी चादर बिछी होने और सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। सामान्य तौर पर सभी दिनों में सफेद चादर होने के कारण यह पता लगाना मुश्किल होता था कि उसे कब बदला गया है। अब अलग-अलग रंग की चादरों की व्यवस्था से इस समस्या पर अंकुश लगाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की ओर से निर्धारित रंग के अनुसार प्रतिदिन चादर बदलने की व्यवस्था लागू होने के बाद वार्डों में साफ-सफाई की निगरानी भी आसान होगी। यदि किसी बेड पर निर्धारित दिन के बजाय पुराने दिन की रंगीन चादर दिखाई देती है तो जिम्मेदार कर्मचारियों से जवाब लिया जा सकेगा।
इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल की सफाई व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और जवाबदेह बनाना है। मरीजों और तीमारदारों को भी इससे यह समझने में आसानी होगी कि बेडशीट नियमित रूप से बदली जा रही है।