फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attempt to loot bike

तमंचे के बल पर बैंककर्मी से बाइक लूटने की कोशिश

Sat, 06 Mar 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
attempt to loot bike
तमंचे के बल पर बैंककर्मी से बाइक लूटने की कोशिश
विज्ञापन

प्रतापपुर/बनकटा। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक बैंककर्मी से बिहार की सीमा पर स्थित प्रतापपुर फैक्ट्री के समीप दो बदमाशों ने असलहे सटाकर बाइक लूटने की कोशिश की। बैंककर्मी के शोर मचाने पर राहगीर बचाव में जुट गए जिसके कारण बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रामपुर गांव निवासी संतोष यादव बिहार के नौतन बाजार स्थित ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की शाम वे बैंक का कार्य समाप्त होने पर बाइक से अपने घर आ रहे थे। आरोप है कि प्रतापपुर चीनी मिल के समीप स्थित पुल को पार करते ही दो बदमाशों ने कट्टा दिखाकर उन्हें रोक लिया। रुकते ही एक बदमाश ने कट्टा के बट से उनके सिर पर वार कर दिया तथा दूसरे ने उनको धक्का देकर मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने मोटरसाइकिल को मोड़कर बिहार की तरफ भागने की कोशिश की लेकिन वह शोर मचाने लगे। वहीं, आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दूसरा कट्टा लहराते हुए फरार हो गया। मामले में शुक्रवार को तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिल गई है। फरार व्यक्ति के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed