{"_id":"65d78bf05c68c8cd230e07a4","slug":"an-old-man-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-119918-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चारपहिया वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चारपहिया वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Thu, 22 Feb 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के सोंदा के पास बुधवार की रात चारपहिया वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा बाजार निवासी नर्वदेश्वर तिवारी अपनी बेटी प्रिया तिवारी के साथ शहर के सोंदा में किराए के मकान में दस वर्षों से रहते थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम सोनूघाट चौराहे से सब्जी लेकर लौट रहे थे। वह सोंदा के पास एक मैरिज हाॅल के पास स्थित कट से मुड़ रहे थे। इसी बीच देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
नर्वदेश्वर तिवारी की पत्नी अपने बेटे और बहू के साथ मुंबई में रहती हैं। वह अपनी बेटी प्रिया के बेटों को सनबीम स्कूल सोंदा में पढ़ाते थे। अभिभावक के रूप में उनकी देखभाल भी करते थे। नर्वदेश्वर की चार बेटियां और एक बेटा रवि तिवारी है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि नर्वदेश्वर तिवारी मिलनसार थे। वह चीनी मिल की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे। नर्वदेश्वर तिवारी शुगर मिल की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद से सोंदा में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।