फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of killing father by poisoning him

Deoria News: पिता को जहर देकर मारने का आरोप

Mon, 15 Apr 2024 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing father by poisoning him
-एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के डेमुसा दुबौली गांव निवासी एक शख्स ने बड़े भाई पर पिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। एसपी से की गई शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
भटनी के डेमुसा गांव निवासी स्वामीनाथ दुबे (90) किसान थे। छह माह से उनकी तबीयत खराब थी। रविवार को उनका निधन हो गया। बड़े बेटे देवकीनंदन दुबे उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी पंजाब में रह रहे उनके छोटे भाई ऋषिदेव दुबे ने एसपी को फोन कर बड़े भाई पर पिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पहुंचे एसओ उदय शंकर मिश्र ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। यह देख परिवार व गांव में हड़कंप मच गया। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed