फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth suicided by hanging

साड़ी का फंदा बना पेड़ से लटककर युवक ने दी जान

Sat, 22 Oct 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
a youth suicided by hanging
साड़ी का फंदा बना पेड़ से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन

घर के पूरब दिशा में बागीचे में लटका मिला हुआ शव
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर के मठ वार्ड के भेड़िहरवा टोला के पूरब बगीचे में शुक्रवार की सुबह पेड़ की टहनी से साड़ी का फंदा लगाकर एक युवक लटक गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
नगर के मठ वार्ड के भेड़िहरवा टोला निवासी धनंजय पाल (26) बृहस्पतिवार की रात रोज की तरह भोजन कर पत्नी व दो बच्चों के साथ अपने कमरे में सो गया। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सोकर पत्नी उठी तो धनंजय कमरे में नहीं था। इसी बीच शौच के लिए निकले लोग घर से पूरब स्थित बगीचे में पेड़ की टहनी से साड़ी के फंदे से लटका देख शोर मचाने लगे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह दो भाइयों में छोटा था। उससे छोटी एक बहन है। पति की मौत की खबर से पत्नी ममता देवी बदहवास है। बेटे ऋतिक व रिशु का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बाबू नंदन, मां सुमन देवी बेटे की मौत से गमजदा हैं। कस्बा चौकी इंचार्ज नंदा प्रसाद ने बताया कि युवक की मौत हुई है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस साड़ी को खरीद कर लाया था उसी को बनाया फंदा
लार। धनंजय पाल घर पर ही रह कर पिता बाबूनंदन पाल के अंडे की दुकान में हाथ बंटाता था। उसकी शादी तकरीबन सात वर्ष पूर्व ममता से हुई थी। दो बच्चे भी हैं। दोनों काफी प्रेमपूर्वक रहते थे। कुछ दिन पहले ही वह पत्नी के कहने पर साड़ी खरीद लाया था। शुक्रवार को उसी साड़ी को फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed