फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth shot himself

सिर में गोली लगने से युवक घायल, गंभीर

Thu, 27 Oct 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
a youth shot himself
सिर में गोली लगने से युवक घायल, गंभीर
विज्ञापन

मेहड़ापुरवा गांव स्थित मकान की तलाशी में तलवार, तमंचा और कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवा बाहर निवासी एक युवक बृहस्पतिवार की सुबह सिर में गोली लगने से घायल हो गया। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक के घर की तलाशी ली तो एक तमंचा, तलवार और दस कारतूस बरामद हुए।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांसपार गांव निवासी अतुल मणि त्रिपाठी (28) सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवा गांव स्थित निजी मकान में रहता है। सुबह मां, बहन के साथ गांव से मेहड़ा पुरवा पहुंचा। इसके बाद अतुल मणि को कमरे में सिर पर गोली लग गई। गोली लगने से वह गिर गया। आवाज सुनकर परिजन और उसके भाई कमरे में पहुंचे। गंभीर रुप से घायल अतुल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही सीओ श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल कपिल देव चौधरी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे की तलाशी लेनी शुरू की तो तमंचा, दस कारतूस और बीस खोखा, तलवार बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार युवक दीपावली के दिन गांव गया था। सुबह किसी बात को लेकर अपने घर वालों से विवाद हो गया। इसके बाद जान देने की धमकी देते हुए वह बहन, मां को लेकर साथ मेहड़ा पुरवा के लिए निकल पड़ा। यहां आकर उसने खुद को गोली मार ली है। सीओ ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने गोली मार ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed