{"_id":"6832171e3629c793bb067c74","slug":"a-young-man-returning-from-a-wedding-procession-on-a-bike-died-after-falling-into-a-pit-deoria-news-c-208-1-sdn1004-154373-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरात से लौट रहे बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरात से लौट रहे बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरने से मौत
Sun, 25 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। चरियांव बुजुर्ग में आई बरात से शुक्रवार की देर रात लौटते समय सड़क के किनारे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा निवासी मुन्नी प्रसाद के घर से गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम चरियांव बुजुर्ग में बरात आई थी। जैतपुरा निवासी 35 वर्षीय राकेश प्रसाद बाइक से बरात में आया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर सड़क पर मोड़ था। बाइक सहित राकेश सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया।
बाइक के जलते इंडीकेटर को देख राहगीर ने गांव में सूचना दी। मौके पर ग्रामीण व बराती पहुंचे। बरातियों ने युवक की पहचान की।थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक मोड़ होने से गड्ढे में गिर गई। इससे युवक की मौत हो गई। संवाद