फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A rowdy beat up sanitation workers, work stopped, created ruckus in police station

Deoria News: सफाई कर्मचारियों को मनबढ़ ने पीटा काम ठप, कोतवाली में किया हंगामा

Fri, 09 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A rowdy beat up sanitation workers, work stopped, created ruckus in police station
पिटाई के विरोध में सलेमपुर कोतवाली में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सफाई कार्य बाधित कर कोतवाली पहुंच कर हंगामा करने लगे। कर्मचारियों का आरोप था कि सोहनाग रोड पर सफाई के दौरान एक मनबढ़ अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर पिटाई की।
इससे कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। कर्मचारियों का तेवर देख कोतवाल संंतोष कुमार सिंह ने हल्का दरोगा और बीट सिपाही को मौके पर भेजकर आरोपी बदमाश को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। चेतावनी दी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई है तो शुक्रवार से नगर पंचायत का संपूर्ण कार्य बाधित कर हड़ताल किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी राजकुमार और अनिल यादव बृहस्पतिवार की सुबह साफ-सफाई करने लिए निकले। कूड़ा उठाते हुए सोहनाग रोड की तरफ चले गए। आरोप है कि इस दौरान कोतवाली क्षेत्र एक मनबढ़ आ गया और बेवजह अपशब्द कहने लगा। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे राजकुमार और अनिल घायल हो गए। जब इस बात की जानकारी अन्य कर्मचारियों को हुई तो सफाई कार्य बाधित कर सभी लोग कोतवाली पुहंच गए। सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

मामला बढ़ता देख कोतवाल संतोष कुमार ने तत्काल हल्का दरोगा नितिन शाहू और बीट सिपाही को मौके पर भेज आरोपी बदमाश का गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
पुलिस को देख बदमाश घर छोड़ फरार हो गया। कोतवाली पहुंचे नगर पंचायत के लिपिक अंजनी कुमार सिंह, जयनाथ, राजेश, बबलू कुमार, हरेंद्र यादव, अनिल कुमार, सदानंद, रामू, शिरतन, शिवशंकर आदि ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। इस तरह की घटना ठीक नहीं है। इस मामले में अगर लापरवाही हुई तो शुक्रवार से संपूर्ण कार्य बाधित कर सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।
आरोपी शराबी किस्म का युवक बताया जा रहा है। पूर्व में उसके खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज है। तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed