फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A case of dowry harassment has been registered against five people including the husband

Deoria News: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Tue, 28 Jan 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A case of dowry harassment has been registered against five people including the husband
तरकुलवा। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों ने दहेज में पांच लाख नकद व चार पहिया वाहन नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया है। केस दर्ज कर तरकुलवा पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। खैराट गांव के निवासी हरेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री चांदनी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से कुशीनगर के थाना रविन्द्र नगर धूस के साड़ी खुर्द गांव निवासी प्रवीण प्रताप सिंह के साथ की थी। शादी के बाद कुछ समय तो सबकुछ ठीक चला। लेकिन कुछ दिन बाद से ससुराल वाले दहेज में पांच लाख और चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने पति प्रवीण प्रताप सिंह, ससुर वंश बहादुर, सास ज्ञांती देवी, जेठ देवेंद्र प्रताप सिंह, जेठानी पूजा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है, बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed