{"_id":"5ccb46f4bdec2206fe06000d","slug":"91556825844-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट...सीबीएसई इंटर में डीएसएस की ज्योतिका केसरी बनीं जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट...सीबीएसई इंटर में डीएसएस की ज्योतिका केसरी बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसएस की ज्योतिका केसरी बनीं जिला टॉपर
- सरस्वती विद्या मंदिर के आलोक राज ने पाया दूसरा स्थान
- डीएसएस की ऋषिका गुप्ता और संजना गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीबीएसई इंटर की गुरुवार को घोषित हुए परिणाम में देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कामर्स की छात्रा ज्योतिका केसरी ने 96% अंक पाकर पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के बॉयो ग्रुप के आलोक राज ने 95.2 % पाकर दूसरा एवं डीएसएस की ही बॉयो ग्रुप ऋषिका गुप्ता व संजना गुप्ता ने 95% अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पहली बार बिना पूर्व सूचना के सीबीएसई इंटर की परीक्षा परिणाम गुरुवार को दोपहर में घोषित हुआ। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों के चेहरे बेहतर अंक पाकर खिल गए। शहर के सीबीएसई बोर्ड वाले स्कूलों में इस बार भी डीएसएस और सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों का प्रदर्शन सबसे श्रेष्ठ रहा। विद्या मंदिर में तो 219 परीक्षार्थियों में 216 छात्र सफल घोषित किए गए। यहां आलोक राज, वल्लभ तिवारी, दिव्यांशु पति त्रिपाठी, किशन राय, प्रियेश राय, अनिल मिश्रा, प्रवीन कुमार, बृजेश विश्वकर्मा, श्रीहरी चौरसिया, विश्वास चौरसिया क्रमश: टॉप-10 सूची में शामिल रहे। सबसे बढ़िया प्रदर्शन डीएसएस का रहा। इसमें ज्योतिका, ऋषिका, संजना गुप्ता, सभाराज यादव, विनीता तिवारी, आदर्श गुप्ता, अंकित पांडेय, अंशुमान सिंह, सौरभ तिवारी, रोशनी गोंड, श्रुति पराशर, तान्या श्रीवास्तव, हिबा खान, पंकज सिंह, अलका यादव, मंजीत मौर्या, श्रेया पांडेय, रम्या त्रिपाठी, शुभि गुप्ता, शिवांगी जायसवाल ने 96 से 90 प्रतिशत अंक पाकर टॉप-20 छात्रों में शामिल रहे। आरबीटी की जया द्विवेदी, प्रिया मणि, शिवांश वसु, प्रकाश सिंह, अरिबा कयूम, प्रतीक सिंह, आदित्य यादव, अभिज्ञान पांडेय, जहीन अनवर, बबली प्रजापति, एवाईटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अनूप यादव, वंदना सिंह, अभिषेक तिवारी, कनक सिंह राना, आयुष जायसवाल, सुगंध सिंह, सेंट्रल एकेडमी में सिमरन पांडेय, श्वेता सिंह, मनिकांत तिवारी, सत्यप्रकाश कुशवाहा, आभा पांडेय, पूजा गुप्ता, तन्नू त्रिपाठी, कीर्ति सिंह, शिवम मिश्रा, अंजली राय, शिवम कुंवर ने भी 90 से 85 प्रतिशत अंक पाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। नवजीवन मिशन स्कूल सोनूघाट में रिजवान अहमद, अस्मिना खातून, राजन श्रीवास्तव, नारायन जायसवाल, गुरलीन कौर, संजू यादव, साहिल सैनी, अनुराग शाही, सुषमा यादव, आलोक गोंड ने 94 से 84 %, सनबीम के जयंत मिश्रा, सिद्घांत वर्मा, राहुल गुप्ता ने क्रमश पहले तीन स्थान पर रहे। ओरियंटल इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिवम गिरी, निखिल कन्नौजिया, अनुष्का श्रीवास्तव, सौरभ कुशवाहा का परीक्षाफल उत्तम रहा।
----
टाइम टेबल बनाकर कठिन मेहनत के संग स्मार्ट स्टडी जरुरी
जिला टॉपर बनीं रामगुलाम टोला मोहल्ले के थोक पान के व्यवसाई ओमप्रकाश केसरी व अलका केसरी की पुत्री ज्योतिका ने कहा कि टाइम टेबल बनाकर हार्डवर्क के साथ स्मार्ट स्टडी की जाए तो हर कोई बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। परीक्षा के समय फालतू चीजें न पढ़े। पढ़ाई में इंटरनेट के इस्तेमाल से मदद मिलती है। गूगल गुरू बेहतर योगदान देता है। इस दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखा जाए तो अच्छा रहेगा। साइक्लिंग को हॉबी मानने एवं दिमाग को शांत रखने के लिए परिजनों से बातचीत करने, कामेडी शो व रियलिटी शो देखना पसंद करने वाली ज्योतिका ने बताया कि वह एमबीए करके फाइनेंस मैनेजर बनना चाहती हैं। दूसरे नंबर के टॉपर आलोक राज ने बताया कि वह नीट की तैयारी में लगे हुए हैं। एक अच्छा डॉक्टर बनकर वह लोगों की सेवा करना चाहते हैं। वहीं तीसरे नंबर की ऋषिका ने बताया कि हमारे देश में स्वास्थ्य सेवाएं की स्थिति बेहतर नहीं है। वह महिला सर्जन बनकर लोगों की सेवा करेंगी।
विज्ञापन
---
डीएसएस के प्रबंधक ने टॉपरों को दिए टिप्स
देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक एवं शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.गिरीश नारायण गुप्ता ने टॉप किए छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। कहा कि कभी ब्रेकफास्ट को मिस न करें। कक्षा में पढ़ाए जाने वाले पाठ को उसी दिन व तीसरे दिन तथा पुन: एक माह बाद रिवाइज अवश्य करें। इससे वह पूरे सत्र भी आपको याद रहेगा। पढ़ाए जाने वाले पाठ की एडवांस प्लानिंग करके भी कक्षा में जाया जाएं तो इसका फायदा छात्र को ही होगा।
---
बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शिक्षकों ने दी बधाई
डीएसएस की प्रधानाचार्य अनीता मिश्रा, नीशू जायसवाल, मीरा गुप्ता, अलका श्रीवास्तव, अमरेंद्र, केके तिवारी, भानुप्रताप सिंह, उमेश खरवार, बालेंद्र मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, योगेश मिश्रा, अमूल्य, आमोद श्रीवास्तव, राशिद, मनोज यादव आदि ने छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर मिठाई खिलाकर उन्हें और बेहतर करने की शुभकामना दी। उधर सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य श्रवण सिंह ने कॉलेज में दूसरे स्थान पर रहे वल्लभ तिवारी व बृजेश विश्वकर्मा को मिठाई खिलाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
---
परिणाम आने की सूचना को लेकर देर शाम तक बैठे रहे प्रधानाचार्य
दोपहर 12 बजे तक किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि सीबीएसई इंटर का परिणाम निकलेगा। शहर के सीबीएसई बोर्ड से संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि उन्हें भी मोबाइल के जरिए साढ़े 12 बजे पता चला कि सीबीएसई का रिजल्ट निकल गया है। हालांकि सर्वर फेल रहने एवं सभी परिणाम घोषित होने में देरी की वजह से सभी छात्रों का रिजल्ट समय से मिलने में देर हुआ। शाम चार बजे के बाद कई कॉलेेजों ने सफल हुए छात्रों को बुलाकर उन्हें बधाई दी।
---
शिवम ने 92% अंक प्राप्त कर भाटपाररानी का बढ़ाया मान
भाटपाररानी। शिवम् गिरी ने मैथ्स ग्रुप से 92.4% अंक प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है। देवरिया के ओरिएण्टल इंस्टिट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया में 12 वीं के छात्र शिवम् ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभावक एवं शिवम् साइंस अकादमी के निदेशक डॉ. विनीत कुमार यादव को दिया।