फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7.85 lakh rupees received from Deoria's firm owner, seized

Deoria News: देवरिया के फर्म मालिक की कार से मिले 7.85 लाख रुपये, सीज

Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
7.85 lakh rupees received from Deoria's firm owner, seized
- गश्त के दौरान रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज ने पकड़ा, इनकम टैक्स को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड से सोमवार रात पुलिस ने देवरिया के एक फर्म के मालिक की कार से 7.85 लाख रुपये बरामद किया। रकम को कब्जे में लेकर इनकम टैक्स को रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस के मुताबिक फर्म मालिक ने बताया कि कंपनी के काम से आगरा के फर्म को रुपये देने थे, लेकिन न तो वह बिल प्रस्तुत कर पाए, न ही अन्य कागजात ही दिखा पाए। जिससे रकम को सीज कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन रोड पर देर रात चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक कार में तीन संदिग्धों के दिखने पर पुलिस ने उन्हें उतारकर चेकिंग की तो सीट के नीचे कागज में लपेटकर रुपये रखे गए थे।
विज्ञापन

पूछताछ में कार सवारों ने अपने को देवरिया के बेलवा बाजार निवासी प्रदीप यादव, सतीश गुप्ता, गौरीबाजार के अरविंद सिंह और फिरोज आलम अंसारी बताया। रुपयों के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे पाने की वजह से चौकी इंचार्ज ने कार और रुपयों को लेकर चौकी आए और इसकी रिपोर्ट इनकम टैक्स को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के अनुसार मंगलवार को इनकम टैक्स दफ्तर में प्रदीप ने बताया कि देवरिया में बिजली के उपकरण बिक्री का उनका कारोबार है, जिसके सिलसिले में रुपये को आगरा के एक फर्म को देना था। प्रदीप इस संबंध में कोई कागजात नहीं दे पाए, जिस वजह से रुपयों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed