फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   75 thousand looted from bike agency operator, accused of sabotage

Deoria News: बाइक एजेंसी संचालक से 75 हजार की लूट, तोड़फोड़ का आरोप

Mon, 28 Aug 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
75 thousand looted from bike agency operator, accused of sabotage
देवरिया। भटनी नगर के बाईपास रोड स्थित एक बाइक एजेंसी के संचालक के साथ सोमवार शाम बीस की संख्या में पहुंचे युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि उनकी जेब में रखे करीब 75 हजार रुपये लूटने के बाद लेजर बुक और एजेंसी में तोड़फोड़ की। शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस रुपये के लेन-देन का विवाद बता रही है।
विज्ञापन

भटनी के चकउर फकीर गांव निवासी इंदल कुमार गुप्त नगर स्थित बाईपास रोड पर बजाज मोटर की एजेंसी चलाते है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर के ठाकुर कोड़रा गांव निवासी एक युवक ने कुछ दिन पूर्व लोन पर बाइक ली थी। सोमवार को लोन की किस्त के हिसाब को लेकर युवक का एजेंसी संचालक से विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज युवक सोमवार शाम अपने 20 साथियों के साथ एजेंसी पहुंचा और संचालक को पीटने लगा। बीच-बचाव करने गए कर्मचारियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने संचालक के पॉकेट में रखे करीब 75 हजार रुपये लूट लिए। वहीं, एजेंसी का लेजर बुक फाड़ने के साथ ही जमकर तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक के बकाये रुपये के लेनदेन में मारपीट की घटना हुई है। जांच में लूट की घटना गलत पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed