{"_id":"5b2936434f1c1bb16e8b8a2a","slug":"71529427523-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात में गिरे तार-पोल न बदलने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवात में गिरे तार-पोल न बदलने पर दिया धरना
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
भाटपाररानी। खामपार थाने के ग्राम बिरमा पट्टी, टडवा, सबलगंज, भवानीछापर, बैरिया के लोगों ने मंगलवार को तहसील पहुंच कर एक सप्ताह पूर्व आए चक्रवात में गिरे विद्युत पोल-तार को ठीक करने को लेकर धरना दिया। उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की और ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीडीसी सदस्य अजय कुशवाहा ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व आए चक्रवात में इन गांवों का विद्युत पोल उखड़ गया है। तार टूट गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। अंधेरे में रहने को विवश हो रहे हैं। बच्चे-महिलाएं बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। एक्सईएन और एसडीओ को लिखित सूचना देने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वह चक्का जाम करेंगे। इस दौरान अमरूद्दीन, रामरूप, सुरेश कुशवाहा, सद्दाम हुसैन, अनीसुर्रहमान, टाइगर, आरिफ, साहिल, प्रेम, मोहन सिंह, सईद अहमद, शिवनारायण, गनेश आदि मौजूद रहे।