{"_id":"59a6f3a04f1c1b5d738b4782","slug":"71504113568-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसी लेने पहुंचे छात्र की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसी लेने पहुंचे छात्र की पिटाई
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल गांव स्थित हरिनारायण यादव इंटर कॉलेज में टीसी लेने गए छात्र की प्रधानाचार्य के बेटे ने पिटाई कर दी। उलाहना देने पहुंचे छात्र के पिता की भी पीटा गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें रुपये छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिपरा मदन गोपाल गांव के विजय यादव का बेटा विशाल यादव गांव के ही हरिनारायण यादव इंटर कॉलेज से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण किया। इसके बाद उसने किसी दूसरे विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन करा लिया। बुधवार की सुबह 10 बजे वह टीसी लेने पहुंचा। वहां उसने प्रधानाचार्य के बारे में पूछा तो उनके लड़के दुर्गेश यादव ने नहीं होने की बात कही। तब तक विशाल की नजर ऊपरी मंजिल पर पड़ गई। वहां प्रधानाचार्य रमेश यादव दिखे तो विशाल ने कहा कि जाकर बात कर लेते हैं। इस पर दुर्गेश ने उसे रोका और पीटकर घायल कर दिया। विशाल रोते हुए पान की दुकान चलाने वाले पिता विजय यादव के पास पहुंचा। पूरी बात बताई तो वह उलाहना देने पहुंचे। इससे नाराज प्रधानाचार्य और उनके बेटे ने गेट बंद कराकर दोनों की पिटाई की। गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर गेट खुलवाकर दोनों को बाहर निकलवाया। किसी ने इसकी सूचना एसओ रामपुर कारखाना और 100 नंबर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। प्रधानाचार्य ने तहरीर दी कि फीस का रखा हुआ 10 हजार रुपये विशाल और विजय छीन लिए हैं। वहीं, विजय यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दुकान का सामान खरीदने के लिए वह 40 हजार रुपये रखा था। जिसे प्रधानाचार्य और उनके बेटे दुर्गेश ने छीन लिया है। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। प्रधानाचार्य का बेटा नहीं आया है, उसे बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।