{"_id":"5af327bc4f1c1b57098b9014","slug":"61525884860-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता वाले पांच स्कूल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता वाले पांच स्कूल सील
Updated Wed, 09 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट के नौगांवा में बगैर मान्यता के स्कूल को सील करते खण्ड शिक्षा अधिकारी व बघौचघाट पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। सर! हम मानक पूरा कर रहे हैं। मान्यता के लिए एक साल से आवेदन भी दे रखा है, अब वहां से मान्यता नहीं दी जा रही तो हमारी क्या गलती। यह सरकारी व्यवस्था की खामी है, फिर हम पर कार्रवाई क्यों। बुधवार को पथरदेवा बीईओ के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम तीरमा साहुन गांव में संचालित गणेश शिक्षण संस्थान को सील करने पहुंची तो प्रबंधक रमेश तिवारी ने कुछ ऐसे ही अल्फाज में विरोध दर्ज कराया। हालांकि उनकी तमाम दलीलों के बाद भी बीईओ ने मान्यता नहीं होने का हवाला देते हुए स्कूल सील कर दिया। बुधवार को क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित हो रहे पांच स्कूलों को सील किया गया। पांच अन्य स्कूलों को नोटिस देकर बंद कराया गया है। छापामारी के दौरान कई स्कूल संचालकों में अफरातफरी मची रही।
पथरदेवा ब्लॉक में 50 बिना मान्यता वाले स्कूल संचालित हैं। बीईओ डीएन चंद के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बुधवार को रामनगर न्याय पंचायत के कोटवा मिश्र के ग्रेस केरला एकेडमी स्कूल पर पहुंची। जांच में विद्यालय के पास मान्यता नहीं मिली। इसे सील कर दिया गया। पकहा गांव के नौगांवा टोला पर एनडीएईएम स्कूल पर जब बीईओ और बघौचघाट पुलिस पहुंची तब स्कूल का पूरा स्टॉफ भाग गया। काफी ढूंढने पर भी कोई नहीं आया तो बीईओ ने स्कूल को सील कर दिया। इसके बाद हरिमहुआवा में फिजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर कोई स्टॉप मौजूद नहीं था। यहां भी स्कूल खुला छोड़कर स्टॉफ गायब था। उसे भी सील कर दिया गया। बिंदही चौराहे पर शांडिल्य एकेडमी की जांच करने अधिकारी पहुंचे तो स्कूल बंद था। स्कूल एक बेसमेंट में चल रहा था, उसे भी सील कर दिया गया। एलडी पब्लिक स्कूल, एफएस चिल्ड्रेन एकेडमी, सरस्वती ज्ञान मंदिर बघौचघाट, स्कालर्स एकेडमी हरिमहुआवा, सोना देवी माध्यमिक विद्यालय तीरमासाहुन को भी नोटिस देकर बंद कराया गया। टीम में बीईओ के साथ प्रवीरधर द्विवेदी, रामबालक सिंह, अमरनाथ, एसआई कवींद्र सिंह आदि रहे।