फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मुझे पार्टी के लोग बदनाम करने की रच रहे साजिश

मुझे पार्टी के लोग बदनाम करने की रच रहे साजिश

Fri, 04 May 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मुझे पार्टी के लोग बदनाम करने की रच रहे साजिश
पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
मुझे बदनाम करने की हो रही साजिश : पूर्व सांसद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तीन दिन पूर्व अपह्त दीपक मणि उर्फ पीयूष मणि त्रिपाठी की अपने कटरे से बरामदगी के बाद शुक्रवार को पूर्व सांसद व सपा राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर मीडिया के सामने आए। प्रेस वार्ता में वह फफक पड़े। पार्टी के कुछ नेताओं पर उन्होंने बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पूर्व सांसद ने कहा कि आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू का चालक धर्मेंद्र गोड़ अपने परिवार के साथ कटरे में दो साल से किराए पर रहता था। पुलिस दीपक मणि की बरामदगी दिखा रही है, लेकिन वह मेरे कटरे से नहीं, बल्कि किरायेदार के आवास हुई है। मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा कुचक्र रचा जा रहा है। इसमें सपा के ही कुछ नेता शामिल हैं। राजनीतिक व्यस्तता के कारण विगत तीन माह में जिला पंचायत अध्यक्ष और आरोपियों से कोई बात नहीं हुई है। पुलिस मेरे कॉल डिटेल खंगाल सकती है। अपहरण कर जमीन का बैनामा कराने से मेरे दल पर सवाल उठ रहा है। इस प्रकरण में जो भी आरोपी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मिला एक टका नहीं, अभिलेख में दर्ज 1.35 करोड़

बैनामा के दौरान दीपक को रकम देने का दिया गया ब्योरा
नीलांबुज मिश्र
देवरिया। दीपक मणि का अपहरण कर जमीन बैनामा कराने के मामले में 1.35 करोड़ रुपये देने का जिक्र दस्तावेज में किया गया है। कई वर्षों के अंदर अनेक बार में नकद रकम देने का उल्लेख किया गया, जबकि दीपक को रकम नहीं सिर्फ प्रताड़ना मिली है।
विज्ञापन

देवरिया खास निवासी दीपक मणि की जमीन पर कई सालों से जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश की निगाह थी। सूत्रों की मानें तो बीच में कई बार विश्वास में लेकर जमीन बैनामा कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में का अपहरण कर लिया गया। 42 दिनों तक अपने चंगुल में रखने के दौरान उसे कई तरह की प्रताड़ना भी आरोपियों ने दिया। नशे की गोली और विरोध करने पर पिटाई भी की गई। बैनामा के दौरान दाखिल स्टांप में दर्शाया गया है कि एक बैनामे में 10 लाख, दूसरे बैनामे में 60 लाख, तीसरे बैनामे में 20 लाख, चौथे बैनामे में 30 लाख और पांचवें बैनामे में 15 लाख रुपये कई सालों में अनेक बार में नकदी दिया गया है। वहीं दीपक मणि का दावा है कि उसे इतना तक याद नहीं है कि कितने जमीनों के बैनामे के लिए हस्ताक्षर कराया गया है। जमीन के एवज में फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है। इसके लिए कोर्ट की शरण लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की हो गिरफ्तारी
देवरिया। आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की गिरफ्तारी के लिए युवाओं ने मांग की। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे युवाओं ने डीएम को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी की जाए और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान नीतीश पांडेय, आशीष पांडेय, अंबर त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, रोहित तिवारी, अभिषेक बाबा, विकास मणि, बालमुकुंद मिश्र मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।



उच्चस्तरीय जांच की मांग
भाजपा के जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय ने कहा कि दीपक मणि का अपहरण कर जमीन रजिस्ट्री कराने में उप निबंधन कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। बिना कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना एक दिन में दस करोड़ से अधिक का बैनामा होना संभव नहीं है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed