फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 persons injured in rampage

फसल कटाई के लिए मारपीट, महिला समेत छह घायल

Sun, 03 Apr 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
6 persons injured in rampage
फसल कटाई के लिए मारपीट, महिला समेत छह घायल
विज्ञापन

भटनी। फसल काटने के बाद अनाज बंटवारे के लिए दो पट्टीदार रविवार भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, मोबाइल छिनने और छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भटनी के डेमुसा गांव निवासी एक परिवार में जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। रविवार को गेहूं की कटाई हुई। अनाज बांटने के दौरान भाइयों में विवाद हो गया। दोनों ओर के लोगों को चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। ग्रामीण और रिश्तेदार सुलह-समझौता कराने में जुटे रहे। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed