फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भगवान पुष्पदंतनाथ के जन्म कल्याणक में झूमे जैन अनुयायी

भगवान पुष्पदंतनाथ के जन्म कल्याणक में झूमे जैन अनुयायी

Tue, 19 Mar 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
भगवान पुष्पदंतनाथ के जन्म कल्याणक में झूमे जैन अनुयायी
बधाई गीत पर झूमे जैन अनुयायी
विज्ञापन


जैन मंदिर में चल रहे अष्टानिका महापर्व का छठवां दिन
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। अष्टानिका महापर्व के छठवें दिन मंगलवार को भगवान का जन्म कल्याणक बड़े धूमधाम से मनाया गया। भगवान के जन्मोत्सव का जैन धर्म के अनुयायियों ने मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। उत्तराखंड से पहुंचे जैन अनुयायियों ने भगवान को 512 नारियलों से अर्घ्य दिया।

नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ के जन्म कल्याणक पर सौधर्म इंद्र की भूमिका में संयोजक विमल जैन रहे, जबकि भगवान पुष्पदंत नाथ के माता-पिता (महराजा सुग्रीव और रानी जयरामा) की भूमिका में एससी जैन और उनकी पत्नी सुनीता ने निभाई। भगवान के जन्म कल्याणक के बाद सौधर्म इंद्र विमल जैन ने देवताओं के साथ बालक पुष्पदंतनाथ का कैलाश पर्वत पर जलाभिषेक किया। इसके बाद देवताओं ने काकंदी नगरी में कुबेर रत्नों की वर्षा की। भगवान को पालने में रखकर सभी जैन अनुयायियों ने बारी-बारी से पालने में झुलाया। संगीतमय बधाई गीत कलाकारों ने प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान जैन अनुयायी झूमते रहे। लोगों में मिठाई बांटी गई। अष्टानिका महापर्व पर चल रहे पूजा के समापन पर गुरुवार की सुबह नगर भ्रमण के लिए भगवान पुष्पदंत नाथ की बाजे गाजे के साथ पालकी यात्रा जैन अनुयायी निकालेंगे। इसके बाद पांडुकशिला पर भगवान का अभिषेक किया जाएगा। सोमवार की रात में साक्षी जैन, दीपिका जैन ने नमोकार की महिमा पर नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नमोकार का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और दरिद्रता दूर होती है। संयोजक विमल जैन ने बताया कि बुधवार को नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ को 1024 कच्चे नारियलों से अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed