फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शहीद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, दी श्रद्धांजलि

शहीद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, दी श्रद्धांजलि

Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शहीद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, दी श्रद्धांजलि
शहीद सत्यनारायण यादव के ब्रह्मभोज में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
पैकौली। जम्मू के अखनूर सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए जिले के सत्यनारायण यादव के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही पहुंचे। सदर विधायक जन्मेजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, डीएम सुजीत कुमार और एसडीएम सदर राकेश सिंह समेत तमाम लोगों ने पहुंचकर शहीद को श्रदांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को ब्रह्मभोज से पूर्व आने का वादा किया था। अंतिम समय तक वह उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

दो जून की रात अखनूर सेक्टर में तैनात बीएसएफ के एएसआई सत्यनारायण यादव आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। चार जून की भोर में शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही से परिवारवालों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग कर दी। मोबाइल पर वार्ता में सीएम ने शहीद के बेटे शंभूनाथ से तेरहवीं से पहले गांव आने का भरोसा दिया था। सीएम की हामी के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी। हेलीपैड बनाया गया। शहीद के घर तक सड़क बनाकर तैयार कर दी गई। स्कूल की बाउंड्री और शौचालय भी बन गए। सबको सीएम के आने का इंतजार था, लेकिन मंगलवार को देर शाम तक उनके आने की कोई खबर नहीं पहुंची। हालांकि ब्रह्मभोज में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय कुमार दुबे, शशि प्रकाश मिश्र, सीपी सिंह, प्रमोद शाही, कृष्णानाथ राय, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, महेंद्र राय, रौनक शाही समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सीएम व्यस्त हैं। वह गांव जरूर आएंगे। वहीं, देर शाम को जिलाधिकारी सुजीत कुमार और एसडी एम सदर राकेश सिंह भी गांव पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

---
अखिलेश के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एमएलसी राजेश
पैकौली। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में एमएलसी राजेश यादव पहुंचे। शहीद सत्यनारायण यादव के परिवारवालों से मिलकर बताया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें भेजा है। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी। परिवारवालों ने मांग की कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनके घर आएं। एमएलसी राजेश यादव ने फोन मिलाकर परिवारवालों से बात कराने की कोशिश की, लेकिन किसी कारणवश फोन नहीं मिल सका। उन्होंने परिवारवालों को आश्वस्त किया कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि पूर्व सीएम उनके घर आएं। यदि किसी कारणवश नहीं आ सकते हैं तो परिवारवालों को ले जाकर लखनऊ में उनसे मुलाकात कराएंगे। सपा नेता जयश्री यादव ने भी शहीद को नमन किया। इस दौरान दिलीप यादव, राहुल तिवारी, विनोद यादव समेत तमाम सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed