{"_id":"5a6224e34f1c1b72268b54c6","slug":"41516381411-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में शिक्षा की ज्योति जलाया था स्व. भद्रसेन ने - बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में शिक्षा की ज्योति जलाया था स्व. भद्रसेन ने - बृजेश पाठक
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
लार । स्व. भद्रसेन सिंह अपने आप में एक निष्ठावान शिक्षक थे और कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते थे। जूनियर हाईस्कूल रोपन छपरा लार के संस्थापक स्व. भद्रसेन सिंह शिक्षा जगत में एक अलग ही ज्योति जलाई। जो हम सभी के लिए मिशाल बन गई है। यह बातें शुक्रवार को रोपन छपरा जूनियर हाई स्कूल में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री ब्रजेश पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। इस ग्रामीण अंचल में इस तरह की विद्यालय की स्थापना कर पुनीत कार्य किया। इस सुदूर इलाके में शिक्षा की अलख जगाई जाए ताकि क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए दूर ना जाना पड़े और पढ़ लिख कर एक अलग ही मुकाम हासिल करें। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर जूनियर हाईस्कूल विद्यालय की स्थापना की गई है उसे उनके दोनों पुत्र प्रोफेसर ध्रुवसेन व चन्द्रसेन सिंह पूरा करेंगे। स्कूल के आगे बढ़ने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में आए भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि भद्रसेन सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि लार के ओके एम इंटर कालेज में अध्यापक के पद पर रहते हुए इस क्षेत्र की जनता के हित में इस तरह का कार्य किया। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम होगी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक ध्रुवसेन सिंह ने मुख्य अतिथि सहित मंच पर मौजूद लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किया ।
इनसेट में
वाद विवाद प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने लिया भाग
लार । शुक्रवार को रोपन छपरा स्कूल पर हुए वाद विवाद प्रतियोगिता मे अलग अलग स्कूलों से आये कुल 30 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। वाद विवाद का शीर्षक था ग्रामीण क्षेत्रों से शहर के तरफ पलायन। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार का वितरण पूर्व नगर विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप करेंगे। स्कूल पर प्रतिभागियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाया गया था। इस दौरान जितेंद्र राय अजय सिंह, श्यामानंद मिश्र, राजेश सिंह, राजन सिंह, प्रताप नारायण सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।