फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   33 wards will be made in nagar palika

होंगे 33 वार्ड, 1.80 लाख वोटर बनाएंगे शहर की सरकार

Thu, 22 Sep 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
33 wards will be made in nagar palika
होंगे 33 वार्ड, 1.80 लाख वोटर बनाएंगे शहर की सरकार
विज्ञापन

52 हजार नए वोटर शहर की सूची में होंगे शामिल, नगर पालिका में अभी तक 25 वार्ड थे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका की सीमा में शामिल हुए 23 गांवों को वार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन जगहों के मतदाताओं को चार अक्तूबर तक शहरी वोटर बना दिया जाना है। नई मतदाता सूची में करीब 52 हजार वोटर शामिल होंगे। प्रबल संभावना है कि 33 वार्ड नगर पालिका परिषद में हो जाएंगे।
नगर पालिका परिषद में इस समय 25 वार्ड हैं। 23 गांवों के शामिल होने के बाद करीब आठ वार्ड बढ़ जाएंगे, जिससे 52 हजार वोटर बढ़ने के बाद कुल करीब 1.80 लाख मतदाता आने वाले समय में नगर निकाय के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि इस समय करीब 1.29 लाख मतदाता हैं। सीमा विस्तार होने में कुल 19,316 गाटा संख्या शामिल किए गए हैं। जबकि इन ग्रामों का क्षेत्रफल 5246.917 हेक्टयर है। निर्वाचन विभाग ने इन गांवों की मतदाता सूची में शामिल सभी वोटरों को शहर की मतदाता सूची में शामिल करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

इस बार 1200 वोटरों पर एक बूथ बनाया जाएगा। हर वार्ड का एक मतदेय स्थल होगा। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत एक यह आ रही है कि गांवों की मतदाता सूची में एक परिवार के सदस्यों को क्रमांक संख्या ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों में अंकित है। ऐसे वोटरों को वार्ड की सूची में एक जगह किया जाना है क्योंकि नियमानुसार एक वार्ड की एक सूची बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विस्तार में ये गाटा संख्या हुईं शामिल
तिलई बेलवा, परसिया उर्फ खरजरवा, डंभर उर्फ जटमलपुर, पगरा उर्फ परसियां, बरवा गोरस्थान , बड़हरा, चिंतामन चक , पिपरपाती, गोबराई खास, मेहड़ा नगर बाहर , धनौती खुर्द, मुड़ाडीह, सकरापार, देवरिया खास, बभनी , रामपुर खुर्द , भीमपुर , पिड़रा, रघवापुर, कतरारी, दानोपुर, सोंदा, कठिनइया, रामनाथ, कतरारी बाहर, देवरिया खास अंदर, भरौली बाजार, बांस देवरिया, चकिया नगर , गरूलपार, पिड़रा नगर अंदर है।

कोट
वार्डों के गठन का कार्य तेज कर दिया गया है। सीमा विस्तार के बाद ग्रामीण वोटरों को शहर की मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- रोहित सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed