{"_id":"59f8ad444f1c1bee688b86ad","slug":"21509469508-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुठनी हीरो मोटर साइकिल एंजेन्सी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुठनी हीरो मोटर साइकिल एंजेन्सी में लगी भीषण आग
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। बिहार के सीवान जिले के गुठनी में एक बाइक की एजेंसी में सोमवार की रात को भीषण आग लग गई। 50 से अधिक गाड़ियां, फर्नीचर और जरूरी कागजात समेत करोड़ों की संपत्ति जल गई। तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गुठनी निवासी वीरेंद्र नारायण सिंह की सीवान के गुठनी में बाइक की एजेंसी है। बेटे राजेश सिंह सोमवार की रात एजेंसी बंद कर आवास पर चले गए। रात में एक बजे एजेंसी के अंदर से धुआं निकलता देख किसी ने फोन पर उन्हें सूचना दी। वह मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोग भी शोर मचाना शुरू किया। वहां से 500 मीटर की दूरी पर स्थित थाना है। आग लगने की जानकारी होने पर थानेदार मिथिलेश कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर लोगों के सहयोग से आग बुझवाने लगे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने के दो घंटे बाद दमकल गाड़ी आई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक 50 मोटर साइकिल, फर्नीचर और आवश्यक कागजात जल गए। आग के कारण पूरा मकान जर्जर हो गया। एजेंसी के ऊपर वाले मंजिल पर कोआपरेटिव बैंक है। आग से बैंक की बिल्डिंग की दीवारें काली पड़ गई।