फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गीत-संगीत के कार्यक्रम खत्म, जारी रहेगी प्रदर्शनी

गीत-संगीत के कार्यक्रम खत्म, जारी रहेगी प्रदर्शनी

Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
गीत-संगीत के कार्यक्रम खत्म, जारी रहेगी प्रदर्शनी
‘पूरब की रंगीन बदरिया देवरिया’ की प्रस्तुति देने वाले सोमित शर्मा, उनकी पत्नी माही और बहन वर्षा को मालिनी अवस्थी ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देवरिया महोत्सव का नजारा बुधवार से बदला नजर आएगा। बड़े सेलिब्रेटी के कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद महोत्सव के मुख्य पंडाल को समेटा गया है। हालांकि स्थानीय कलाकारों के लिए एक मंच सजा रहेगा। खादी ग्रामोद्योग व हस्तशिल्प प्रदर्शनी मेले की शोभा बढाएंगे। खरीदारी के लिहाज से मेला बुधवार की शाम तक नए रुप में सजकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में आयोजित महोत्सव का हर दिन अपने आप में खास रहा। इसकी शुरुआत नौ फरवरी को सामूहिक विवाह से हुई। इसमें जहां 152 जोड़े एक दूजे के हुए तो वहीं दूसरे दिन 886 दिव्यांगों को सहायक उपकरण मिले। मशहूर बॉलीवुड गायकों ने अपने गीतों से हर शाम को रंगीन बनाया। उनके कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद अब पंडाल को समेटा जा रहा है। बड़े साउंड, माइक, मंच मंगलवार को हटा लिए गए। स्थानीय कलाकारों के लिए छोटा मंच रहेगा। इसमें स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सजे स्टॉल, खादी ग्रामोद्योग व हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी जारी रहेगी। मेले में स्टॉल का काम देख रहे पीओ डूडा पीके यादव ने बताया कि मेले की भव्यता का नया रुप दिया जा रहा है। बच्चों का आकर्षण बढ़ाने के लिए खेल, तमाशा, जादूगरी व अन्य कार्यक्रम होंगे। खरीदारी के लिहाज से भी मेला आकर्षक होगा। इसमें कोई व्यवधान न आए इसके लिए मंगलवार को कुछ स्टॉलों को अलग जगह शिफ्ट किया गया है। दुकानों की संख्या बढ़ रही है। मंच के आकार में भी बदलाव किए गए हैं। भीड़ की अधिकता को देखते हुए विभागीय अधिकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


पूरब की रंगीन बदरिया देवरिया... की सोशल मीडिया में धूम

जिले की पहचान के लिए प्रशासन ने तैयार कराया वीडियो
सोमित शर्मा, पत्नी माही और वर्षा को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूरब की रंगीन बदरिया देवरिया... वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा है। जिले की पहचान को नया आयाम देने के लिए जिला प्रशासन ने वीडियो सांग तैयार कराया है। इसमें जिले के सभी प्रमुख और धार्मिक-पौराणिक महत्व वाले स्थलों को शामिल किया गया है। वीडियो को एनआईसी की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। देवरिया महोत्सव में सोमवार की रात पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने इसे लांच किया। शहर के सोमित शर्मा, पत्नी माही शर्मा और वर्षा ने इसे तैयार किया है। डीएम अमित किशोर की पहल पर मुंबई के राज त्रिपाठी के निर्देशन में यह वीडियो सांग बनाया गया है। गरुणपार निवासी सोमित शर्मा और पत्नी माही ने इसकी कंपोजिंग की है। सोमित और वर्षा ने अपने संगीत से जिले की सुंदरता, संस्कृति, इतिहास को दर्शाया है। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि जिला प्रशासन का यह पहल बहुत ही सराहनीय है। इस वीडियो सांग के माध्यम से देवरिया की पहचान को देश-विदेश में बैठे लोग भी जान सकेंगे। देवों की भूमि देवरिया की पहचान सिर्फ देवरहा बाबा के नाम से है। डीएम अमित किशोर ने कहा कि इस वीडियो सांग के माध्यम से देश, दुनिया में देवरिया को जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed