{"_id":"59f8ab5d4f1c1b69678b853f","slug":"191509469021-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य ने की छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य ने की छात्रा से छेड़छाड़
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक कॉलेज में सातवीं की छात्रा को प्रधानाचार्य द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के बाद हंगामा हो गया । घटना सोमवार की सुबह का है, जिसके बारे ने छात्रा ने शाम को माता-पिता को बताया। मंगलवार की सुबह छात्रा के घर वाले प्रधानाचार्य की शिकायत पुलिस में करने जाने की तैयारी थे। इसी दौरान आरोपी प्रधानाचार्य पहुंच कर सुलह का दबाव बनाने लगा। इस पर गांववालों ने प्रधानाचार्य को घेर लिया। प्रधानाचार्य एक घर में जा छिपा। पुलिस वालों ने उसे बाहर निकलवाने की कोशिश की, लेकिन प्रधानाचार्य पिछले रास्ते से भाग गया।
पीड़िता थानाक्षेत्र के एक गांव इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी सोमवार की सुबह 8.30 बजे कॉलेज गई थी। नौ बजे के करीब प्रधानाचार्य ने छात्रा को विद्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कक्ष मेें बुलाया और अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर जबरदस्ती का प्रयास करने लगे। छात्रा किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाकर घर चली आई। शाम को उसने अपने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद छात्रा के माता-पिता प्रधान के घर पहुंचे। चूंकि रात हो गई थी, इसलिए प्रधान ने सुबह थाने पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। मंगलवार की सुबह वे लोग थाने जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच आरोप प्रधानाचार्य साथियों के साथ आ धमका और सुलह के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान गांववाले आरोपी और उसके साथियों को घेर लिया। इसपर आरोपी प्रधानाचार्य एक घर में छिप गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ा। इस बीच प्रधानाचार्य मौका पाकर भाग निकला। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया गया। पीड़ित बालिका और उसके माता-पिता का भी बयान दर्ज किया गया है।