{"_id":"59a847a04f1c1b5e738b498b","slug":"191504200608-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों में 52 पशु पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों में 52 पशु पकड़े गए
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। बेलीपार पशु मेले से दो ट्रकों पर लादकर बिहार भेजे जा रहे कुल 52 पशुओं को पुलिस ने बैतालपुर पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात सूचना मिली थी कि पशु तस्कर दो ट्रकों पर पशु लादकर बिहार के रास्ते बंगाल ले जा रहे हैं। थानेदार जेपी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौरीबाजार के रामपुर चौराहे के समीप बैरिकेडिंग कर ट्रकों को पकड़ने का प्रयास किया। चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकले। इसकी सूचना बैतालपुर पुलिस चौकी को दी गई। चौकी प्रभारी कृष्णानंद कुशवाहा ने मयफोर्स रात एक बजे के करीब चौकी के पास बैरिकेडिंग कर ट्रकों को पकड़ लिया। दोनों ट्रक में दुधारू नस्ल की गाय और बछड़े लदे थे। कई गायों ने थाना परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने नाम संजय यादव, सोनू यादव निवासी ताजपुर किशनपुरा थाना, गाजीपुर तथा उमेश निवासी ग्राम रामगढ़ गंगापुर थाना हल्दी बलिया बताया। जांच में पशुओं की खरीद-फरोख्त के कागज सही पाए गए। थानेदार ने बताया कि ट्रकों पर निर्धारित संख्या से अधिक पशु लदे थे। मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।