{"_id":"5c756fc2bdec2273a74d0fc9","slug":"181551200194-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के टीकाकरण में मनमानी पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के टीकाकरण में मनमानी पर लोगों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण में मनमानी पर लोगों का हंगामा
बच्ची को लेकर पहुंचे भाजपा नेता तो खुली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बच्चो को टीका लगाने की आड़ में अवैध वसूली और अभद्रता पर मंगलवार को प्रसवोत्तर केंद्र (पीसी सेंटर) पर लोगों ने हंगामा किया। नाराज लोगों और प्रभारी सीएमएस के बीच कहासुनी भी हुई। सीएमओ ने जांच की बात कही है। महिला अस्पताल के पीसी सेंटर पर बच्चों को टीका लगाने में धन उगाही की शिकायतें पहले भी रही हैं। मंगलवार की दोपहर में भाजपा के नगर मंत्री रविपाल की बच्ची को टीका लगवाने के लिए परिवार के सदस्य पहुंचे। बच्ची को एक टीका लगाया गया, जबकि कार्ड के कालम में दो टीका लगने का जिक्र किया गया। यह देख भाजपा मंत्री कार्ड लेकर पीसी सेंटर पहुंचे और कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। बाद में बच्ची को छूटा हुआ टीका एएनएम ने लगाया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी एएनएम और हेल्थ विजिटर पर एक बच्चे को टीका लगाने पर 20 रुपये वसूलने, नहीं देने पर बदसलूकी का आरोप लगाया। इसे लेकर प्रसवोत्तर केंद्र पर हंगामा हो गया। इंजेक्शन के डब्बे में करीब दो हजार रुपये भी रखे मिले। आनन-फानन में एएनएम ने रुपये को समेटकर अपने पास रख लिया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी। इसके बाद रवि पाल के नेतृत्व में कतरारी की सुनीता, लाला पकड़ी के उपेंद्र, रामगुलाम टोला के मनोज, परानपुर की बबली समेत दर्जनों लोग महिला अस्पताल की सीएमएस के कार्यालय में पहुंचे और लिखित शिकायत दी। इस दौरान प्रभारी सीएमएस डॉ. सतीश सिन्हा से लोगों की तकरार हुई। इस बाबत सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों को टीका लगाने में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली है, जांच कराई जाएगी।