{"_id":"5b2936444f1c1bb06e8b8bcd","slug":"181529427524-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंहवलिया को हराकर डीवीके स्टार क्लब बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंहवलिया को हराकर डीवीके स्टार क्लब बना चैंपियन
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया के देवरिया बुद्धू खां में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता और उप विजेता की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देसही देवरिया के देवरिया बुद्धू खां गांव में चल रहे डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीवीके स्टार क्लब ने कोंहवलिया को 16 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिय। डीवीके स्टार क्लब के शोएब खान को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवीके स्टार क्लब के सलामी बल्लेबाज जहरुद्दीन ने 24 और राजू ने 7 रन बनाए। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कोंहवलिया के गेंदबाजों ने मैच पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए शोएब खान ने मात्र 17 गेंदों में शानदार 41 रन बनाकर टीम को निर्धारित 10 ओवर में 90 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोंहवलिया की टीम ने भी शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज राजविजय ने 12 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद आनंद ने 26 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया। मगर विपक्षी टीम के शादाब ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर कोंहवलिया की टीम को 74 रनों पर समेट दिया। मुख्य अतिथि मैनुद्दीन खां ने विजेता-उपविजेता और प्रतियोगिता में तीसरे व चौथे स्थान पाने वाली टीमों को ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किया।