{"_id":"5c192acebdec2257132aab56","slug":"171545153230-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल चालू कराने के लिए होगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल चालू कराने के लिए होगा उग्र आंदोलन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में चीनी मिल बचाओ संघर्ष समिति के धरने में बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता समर्थन दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चालू करने को लेकर चल रहा आंदोलन 12 वें दिन जारी रहा। सपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे किसानों ने जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव से समर्थन मांगा। वहीं आम पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अपना समर्थन दिया।
चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिल चालू कराने के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने मंगलवार को समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन करते हुए किसान कचहरी के पास सपा कार्यालय पर पहुंचे। मौजूद जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव और पूर्व प्रमुख विजय यादव से मिलकर समर्थन मांगा। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के साथ सपा कार्यकर्ता हैं। चीनी मिल चालू कराने के लिए आंदोलन को और तेज किया जाए। गांवों में भी आंदोलन को धार देने के लिए अलख जगाने की जरूरत है। राजेंद्र प्रसाद निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। देवरिया की बंद पड़ी किसी भी चीनी मिल को चालू करने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। किसान सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। इस दौरान दरोगा यादव, संजयदीप कुशवाहा, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, अरविंद गिरी, वेदप्रकाश, परमानंद मणि, योगेंद्र यादव, तारकेश्वर मणि आदि मौजूद रहे।