फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा

पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा

Wed, 08 Nov 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा
भटनी में पिकअप ने तोड़ दिया रेलवे गेट - फोटो : अमर उजाला
भटनी। पिकअप ने टक्कर मारकर रेलवे क्रॉसिंग का गेट तोड़ दिया। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। क्रॉसिंग टूटने के बाद ट्रेनों को आरपीएफ की मौजूदगी में जंजीर बांधकर चलाया। दोपहर बाद इसे रेलकर्मियों ने ठीक किया।
विज्ञापन

भरथुआ की ओर से शिव बनकटा बुधवार को केला लेकर पिकअप जा रहा था। दिन में करीब 10 बजे पिकअप भटनी-वाराणसी रेल खंड के 117 नंबर का रेलवे गेट में टक्कर मार दिया। इससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। आनन-फानन में आरपीएफ ने रेलवे क्रॉसिंग पर जंजीर बांधकर इंटरसिटी एक्सप्रेस अप को जंजीर बांधकर पार कराया। दिन में दो बजे तक छपरा और वाराणसी रूट की सभी ट्रेनों को पार करने के लिए रेलवे क्रॉसिंग को तार से बंद करके पार कराया गया। इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएन पासवान ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसको बड़ी दुर्घटना न हो इसके लिए ट्रेनों को जंजीर से बांधकर आवागमन संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed