{"_id":"5aede39f4f1c1b9e098b8426","slug":"161525539743-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद-डीएम ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद-डीएम ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
Updated Sat, 05 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर ब्लॉक पयासी गांव में कौशल विकास दिवस पर सम्बोधित करते देवरिया के सांसद कलराज मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। ब्लॉक के पयासी गांव में शनिवार को सांसद कलराज मिश्र ने डीएम की मौजूदगी में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। जिले से आए विभिन्न विभागों के अफसरों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धा, विधवा पेंशन, शौचालय व बिजली आदि समस्याओं के समाधान पर मंथन हुआ।
सांसद कलराज मिश्र, डीएम सुजीत कुमार समेत जिले के अफसर शनिवार को दोपहर बाद सांसद के गोद लिए गांव पयासी पहुंचे। सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों का जीवन बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। गांव में रहने वाले किसान की दशा सुधारने के लिए नई तकनीक से खेती करने व उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रोजगार के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कराने को कहा। गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस वितरित किया। अफसरों से एक महिला ने विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। गांव में 65 लोगों का शौचालय अधूरा है। इसे शीघ्र पूरा करने को कहा गया। शौचालय पूरा नहीं करने पर राशन रोकने की चेतावनी दी गई। इस दौरान रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल, अजय दुबे, उपेंद्र तिवारी, डॉ. संजीव शुक्ला, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, रोहित मिश्रा, बीडीओ शत्रुधन सिंह, एडीओ पंचायत दिनेश मौर्या,ब ग्राम पंचायत अधिकारी दीनानाथ प्रजापति, सुनील कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।