फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पूर्व चेयरमैन को जान से मारने की धमकी

पूर्व चेयरमैन को जान से मारने की धमकी

Tue, 31 Oct 2017 10:52 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन को जान से मारने की धमकी
कत्ल
देवरिया। बरहज नगर पालिका के एक पूर्व चेयरमैन पर चुनाव नहीं लड़ने के लिए दबाव दिया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर मऊ जेल में बंद दो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बरहज के नंदना वार्ड पूर्वी निवासी पूर्व चेयरमैन सपा नेता वीरेंद्र गुप्ता निकाय चुनाव में दावेदारी पेश की है। इसके मोबाइल पर सोमवार की रात करीब 9.15 बजे एक अंजान मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाला अपना नाम मऊ जेल में बंद सत्यप्रकाश जायसवाल बताया। उसने एक अध्यक्ष पद के दावेदार का नाम लेते हुए कहा कि उनके खिलाफ चुनाव मत लड़ों, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद उसने अपने साथी सत्यप्रकाश यादव को को मोबाइल दे दिया। उसने कहा कहा कि चुनाव मत लड़ना। नहीं तो तुम्हारी हत्या हो जाएगी। यह मत समझना कि मै जेल में हूं तो कुछ नहीं कर पाऊंगा। बाहर मेरे गुर्गे हैं। धमकी मिलने के बाद सपा नेता के परिवार के लोग दहशत में आ हैं। धमकी देने वाले बदमाशों ने इसके पूर्व बरहज के एक सभासद की हत्या कर चुके हैं। पीड़ित के साथ सपा के जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव सहित कई नेता मौजूद थे। एसपी राकेश शंकर ने मऊ जेल अधीक्षक से बात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed