{"_id":"5965082d4f1c1b4f768b46a1","slug":"161499793453-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से बढ़ी मुसीबत, 200 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से बढ़ी मुसीबत, 200 गांवों की आपूर्ति ठप
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। लोकल फाल्ट और बारिश से 200 गांवों की बत्ती दो दिनों से गुल है। इसकी वजह से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। वहीं बारिश के चलते फाल्ट ठीक करने से बिजली कर्मचारी परहेज कर रहे हैं।
विद्युत उपकेंद्र के देहात और बैकुंठपुर फीडर से करीब 200 गांवों की आपूर्ति होती है। रविवार को दोपहर में दोनों फीडर से जुड़े गांव वालों की बिजली आपूर्ति ठप हुई। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत उपकेंद्र पर किया लेकिन बारिश होने के कारण फाल्ट ठीक नहीं हो सका। उसी दिन झमाझम हो रही बारिश से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। गांव वालों का आरोप है कि बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने से कतरा रहे हैं। बीच में बारिश खुलने पर खराबी को ठीक नहीं कर रहे हैं। जेई से बार-बार शिकायत करने के बावजूद दो दिन बाद भी आपूर्ति नहीं मिली। बिजली नहीं मिलने से दिनचर्या प्रभावित हो गई है। वहीं सोमवार की रात से भटनी नगर की आपूर्ति प्रभावित है। इस बाबत जेई दीपक मिश्र ने बताया कि बारिश के कारण आपूर्ति ठप है। पाल पर चढ़ने से मिस्त्री कतरा रहे हैं।