फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अब ‘ओटीपी’ दिखाने पर होगा वाहनों का ट्रांसफर

अब ‘ओटीपी’ दिखाने पर होगा वाहनों का ट्रांसफर

Thu, 06 Jun 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
अब ‘ओटीपी’ दिखाने पर होगा वाहनों का ट्रांसफर
car - फोटो : Google
देवरिया। वाहनों के ट्रांसफर में अब शातिर फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगे। इसे रोकने के लिए परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था बनाई है। अब आरटीओ आफिस पहुंचने वाले वाहन स्वामियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। इसको देखने के बाद ही वाहन का ट्रांसफर, रजिस्ट्रेशन, टैक्स जमा, फिटनेस, आरसी डुप्लीकेट, और लोन कैंसिल कराने या चढ़वाने का काम वाहन स्वामी की रजामंदी से ही हो पाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ आफिस के बाहर और अंदर घूम रहे दलालों के दखल से पिछले वर्षों में फर्जी एनओसी, रजिस्ट्रेशन कराकर गाड़ी दूसरे के नाम से करने सहित अन्य मामले सामने आते रहे हैं। इससे विभाग की खूब किरकिरी होती है। लाख कोशिशों के बाद भी अधिकारी इस फर्जीवाड़े को रोकने में असफल रहते हैं। इसे रोकने के लिए अब विभाग में अधिकतर काम ऑनलाइन कर दिया है। इससे दलालों की कमाई में कमी आई है। अब ट्रांसफर सहित वाहन से संबंधित अन्य कार्यों के लिए वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर उससे संबंधित डाटा में फीड किया जा रहा है। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नई व्यवस्था के तहत अब वाहन स्वामी के पंजीकृत नंबर पर एक (एक वन टाइम पासवर्ड) आएगा। इसको देखने के बाद ही गाड़ी का ट्रांसफर, रजिस्ट्रेशन, टैक्स जमा, फिटनेस सहित वाहन से संबंधित अन्य कार्य उसकी सहमति के बाद ही पूर्ण हो सकेंगे।
विज्ञापन


वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा अनिवार्य
एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि धोखाधड़ी रोकने और सुरक्षा की दृष्टिकोण से नई व्यवस्था लागू की गई है। वेरीफिकेशन स्तर पर वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी नंबर आएगा। इसके बाद उसकी सहमति लेने के बाद ही गाड़ियों का ट्रांसफर हो सकेगा। इससे चोरी के वाहनों के वेरीफिकेशन पर रोक लगाई जा सकेगी। इसके तहत रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। अगले चरण में इन नंबरों पर बकाया टैक्स, फिटनेस सहित वाहन से संबंधित अन्य सूचनाएं भी भेजी जाएंगी। जिन लोगों ने अपने वाहन रजिस्ट्रेशन या फिर अन्य कार्यों में अपने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं कराए हैं, वह जल्द से जल्द रजिस्टर्ड अवश्य करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed