फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   निरीक्षण में डॉक्टर-कर्मचारी गैर हाजिर, रोका वेतन

निरीक्षण में डॉक्टर-कर्मचारी गैर हाजिर, रोका वेतन

Mon, 29 Apr 2019 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में डॉक्टर-कर्मचारी गैर हाजिर, रोका वेतन
जांच करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सीएमओ के औचक निरीक्षण में डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। अस्पतालों में अनियमितताएं देख भड़के सीएमओ ने लापरवाह कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 8.07 बजे रामपुर कारखाना पीएचसी पर सीएमओ अचानक पहुंच गए। हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन करने पर वार्ड ब्वाय सर्वोदय कुमार, परिचारक रामसमुज, दुर्गेश कुमार, कैसर नवाज, बीसीपीएम नंदनी सिंह, डीपीएम अमित दुबे, स्टाफ नर्स राजेश, बिंदू सिंह, कृर्तेय श्रीवास्तव, खुशबू, डॉ. मधुसूदन, डॉ. जेके राय, डॉ. सीता यादव, डॉ. ज्योति मल्ल, फार्मासिस्ट अमृता, इरशाद अली, अनुपमा, एएनएम बेबी भारती, सरोज श्रीवास्तव, मुन्नी राय, डॉ. पल्लवी शर्मा, डॉ. आरपी पटवर्द्धन के हस्ताक्षर नहीं थे। पथरदेवा पीएचसी पर 8.35 पर सीएमओ पहुंचे। वहां डॉ. एके सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी विजय प्रताप मल्ल, उषा गुप्ता, बसंती देवी, एएनएम मालती देवी अस्पताल नहीं पहुंची थीं। विजय प्रताप मल्ल की अक्सर शिकायत मिलती रहती है। सीएमओ 8.55 बजे पथरदेवा सीएचसी पर पहुंच गए। वहां पर मनोज यादव, स्टाफ नर्स माधुरी गुप्ता, एसटीएस समीर सिंह ड्यूटी से गैर हाजिर रहे। उपस्थित पंजिका में माधुरी गुप्ता का आक्सिम अवकाश का प्रार्थना पत्र लगा था लेकिन हस्ताक्षर नहीं था। सीएमओ डॉ .धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed