फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   14 roasd construction aproved

पीएमजीएसवाई : 80.88 किमी सड़क निर्माण की मंजूरी

Sat, 06 Mar 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
14 roasd construction aproved
पीएमजीएसवाई : 80.88 किमी सड़क निर्माण की मंजूरी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में सड़कों की बदहाली दूर होने वाली है। कार्यदायी विभागों की ओर से पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों को शासन की हरी झंडी मिलने लगी है। पीडब्ल्यूडी में 50 से अधिक सड़कों की स्वीकृति के बाद अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग भी 14 सड़कों के निर्माण की तैयारी में है। दो माह पूर्व विभाग की ओर से पीएमजीएसवाई सेल को भेजी गई 25 सड़कों की डीपीआर में 14 के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण आरंभ हो जाएगा।
मौजूदा वित्तीय वर्ष में पीएमजीएसवाई के तहत विभाग को सड़क निर्माण के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली है। जो कुछ बजट मिला, उससे पुरानी सड़कों के अनुरक्षण का काम कराया गया। इस दौरान विभाग की ओर से तमाम सड़कों के प्रस्ताव शासन को प्रेषित होते रहे। जनवरी में भेजी गई 25 सड़कों की डीपीआर में 14 को शासन ने वित्तीय मंजूरी दी है। 5573.88 लाख की लागत से 80.88 किमी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इन सड़कों के निर्माण की मिली है मंजूरी
रघवापुर से बेलवनिया नहरपट्टी वाया सिधुवा 5.600 किमी।
रामपुर से बगौरा पांच किमी।
टी सात से टी एक वाया पिपरा बाबूपट्टी पांच किमी।
फुलवरिया से इंथी पांच किमी।
हिरंदापुर से सवरेजी खड़ग 6.150 किमी।
रुद्रपुर गौरीबाजार रोड से झिरूआ चौराहा वाया नकटा नाला 8.200 किमी।
गुठनी-कुंडौली रोड से सजांव अजना 5.300 किमी।
सतरांव से दोहनी पांच किमी।
मलसी से बसडीला मैनुद्दीन 5.300 किमी।
करायल उपाध्याय से करायल शुक्ल 7.500 किमी
रुद्रपुर करहकोल मार्ग से पलिया छह किमी।
परसिया निरंजन से बलराम चक छह किमी।
बघौचघाट से पकहां वाया कबिलसवा 5.830 किमी।
हाटा खास से पचौहा पांच किमी।
पीएमजीएसवाई के तहत जिले में 14 सड़कों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी गुप्ता, एई आरईडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed