{"_id":"5c756fb8bdec22739f75839c","slug":"121551200184-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा बनकर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा बनकर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया
विज्ञापन
इमाम हुसैन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/भटनी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को भटनी के एक केंद्र पर लड़की बनकर पेपर दे रहे एक लड़के को पकड़ा गया। बुर्के में आए लड़के ने अपने चेहरे पर ऐसा मेकअप कर रखा था कि उसे पहचानना मुश्किल था। शक होने पर जब महिला कक्ष निरीक्षक ने जांच कराई तो रहस्य खुला। वह एक आशा कार्यकर्ता की जगह परीक्षा दे रहा था। उसके खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने भटनी थाने में तहरीर दी है। उधर, इस मामले में लापरवाही मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है।
सुबह की पाली में विज्ञान एवं इंटर में व्यावसायिक शिक्षा वर्ग के विभिन्न विषयों की परीक्षा थी। सिद्धनाथ इंटर कॉलेज भरहे चौरा में विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी के हाव-भाव पर कक्ष निरीक्षक ने संदेह जताते हुए केंद्र व्यवस्थापक रणविजय सिंह को सूचित किया। उन्होंने महिला कक्ष निरीक्षक से जांच करने को कहा। इस दौरान राज खुल गया। इसकी सूचना डीआईओएस और पुलिस को दी गई। केंद्र पर पहुंचे डीआईओएस शिवचंद राम ने अपने सामने युवक की तलाशी कराई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने लेकर चली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम गोपालगंज निवासी इमाम हुसैन (20) बताया। उसके अनुसार गोपालगंज में वह ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाता है। गांव की आशा कार्यकर्ता की जगह वह परीक्षा दे रहा था। भटनी के प्रभारी एसओ अशोक सिंह ने बताया कि महिला वेश में पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।