{"_id":"5965081a4f1c1b4f768b4698","slug":"121499793434-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेगुलेटर में रिसाव से दो सौ एकड़ फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेगुलेटर में रिसाव से दो सौ एकड़ फसल डूबी
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश से छोटी गंडक और बरूथनी नदियों के जलस्तर में उफान आ गया है। इलाके में कई जगहों पर लगे रेग्युलेटर बंद नहीं होने से बरसात का पानी किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहा है। गायघाट, सचौली पटवनिया और पिड़हनी गांव के पास रेग्युलेटर खुले होने से नदियों का पानी खेतों में पहुंच गया है। मंगलवार की सुबह पिड़हनी गांव के पास रेग्युलेटर से पानी खेत तक पहुंच गया। किसानों के अरहर और मक्के की फसल डूब गई। कई बार किसान सिंचाई विभाग से रेग्युलेटर बंद कराने की मांग कर चुके है, पर बाढ़ खंड किसानों की समस्याओं को लेकर लापरवाह है। किसान शिवलाल, लालबहादुर यादव, दीपचंद, राजेंद्र, सचिन आदि ने कहा कि रेग्युलेटर बंद नहीं होने से अरहर और मक्के के खेत में पानी जमा हो गया है। पानी नहीं निकला तो फसलों को काफी नुकसान होगा। सरेह में पिड़हनी, नउआबह, सिकरिया, डाला आदि गांव के किसानों की फसल नुकसान होने के कगार पर है। एसडीएम घनश्याम ने कहा कि सिंचाई विभाग को रेग्युलेटर ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।
सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित
रामलक्षन। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग के गहिला गांव के समीप बीच सड़क पर पेड़ गिर गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ की टहनी बिजली के तार पर गिरने से छह गांवों में बिजली की आपूर्ति देर शाम तक ठप रही।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित
रामलक्षन। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग के गहिला गांव के समीप बीच सड़क पर पेड़ गिर गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ की टहनी बिजली के तार पर गिरने से छह गांवों में बिजली की आपूर्ति देर शाम तक ठप रही।
विज्ञापन