{"_id":"5a6a24334f1c1b92268b67b1","slug":"111516905523-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच से डिप्टी सीएम ने सीएम का नहीं लिया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच से डिप्टी सीएम ने सीएम का नहीं लिया नाम
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
केंश्ाव प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पार्टी कार्यक्रम में मंच से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सीएम योगी आदित्य नाथ का नाम नहीं लेना कार्यकर्ताओं और आम लोगों में चर्चा का विषय है। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज या बंगरा बाजार का कार्यक्रम हो, दोनों में उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया। दोनों के बीच की तल्खी कुछ और इशारा कर रही है। वहीं नितिन गडकरी अपने भाषण में सीएम का तीन बार और एक बार कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का जिक्र किया।
पूर्वांचल में खास कर देवरिया से योगी का गहरा नाता है। सीएम बनने से पहले जब चाहे तब कार्यकर्ताओं की मांग पर योगी आदित्यनाथ देवरिया पहुंच जाते थे और उनके हक के लिए आवाज बुलंद करते थे। इसलिए भाजपा के कार्यक्रम में सीएम के चाहने वालों की तादाद अधिक रहती है। जीआईसी में डिप्टी सीएम सिर्फ सात मिनट बोले। ‘हमारी सरकार’ से शुरू हुआ उनका भाषण ‘अलग से किसी दिन देवरिया आने’ के साथ खत्म हुआ। इस बीच एक बार भी उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं लिया। दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नाम लिया। चार जनवरी को बंगरा बाजार (भाटपाररानी) में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने मोदी का मंच से कई बार नाम लिया। लेकिन एक बार भी सीएम का नाम नहीं लिया। पार्टी के कार्यक्रमों में मंच से डिप्टी सीएम की ओर से सीएम का नाम नहीं लेना भले ही पार्टी नेता के लिए आम बात हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।