{"_id":"59987d554f1c1bd76d8b473d","slug":"111503165781-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में चले ईंट-पत्थर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में चले ईंट-पत्थर, सात घायल
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के छितरूआ गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को जिला चिकित्सालय भेजवाया।
छितरूआ गांव में धान की निराई के लिए एक पक्ष ने ठेका लिया था। ठेका देने वाला व्यक्ति जल्दी से निराई कराने की बात कह रहा था, वहीं ठेकेदार एक-दो दिन बाद ही निराई कराने की बात कही। शुक्रवार की रात 10 बजे दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष से सूरज, शकुंतला, मालती, खुशबू और उमेश घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से सावित्री और अजय घायल हो गए। इस विवाद में एक व्यक्ति का टीनशेड भी टूट गया। किसी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि विवाद में ईंट-पत्थर चले हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जटमलपुर गांव में बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। किसी पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी है।