फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन्

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन्

Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन्
देवरिया। कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति दिवस पर बुधवार को भाजपा सरकारों के खिलाफ आवाज बुलंद की। गौरीबाजार और पथरदेवा को तहसील, तरकुलवा और सोहनपुर को टाउन एरिया का दर्जा दिलाने की मांग की। इस दौरान ट्रैफिक एसआई से कांग्रेसियों की धक्का-मुक्की भी हुई। कचहरी के पास बैरिकेटिंग तोड़ दिया। सीओ सिटी ने ट्रैफिक एसआई पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडीएम प्रशासन के समक्ष सांकेतिक गिरफ्तारी देकर मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जनांदोलन समिति के बैनर तले प्रदेश सह प्रभारी पुरुषोत्तम नारायण सिंह, जिला प्रभारी नागेंद्र शुक्ल, शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी और शाकिर हुसैन की अगुवाई में कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले। सिविल लाइंस में भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। कचहरी चौराहे पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिया। इसी बीच एक कार्यकर्ता से ट्रैफिक एसआई ने दुर्व्यवहार कर दिया। ट्रैफिक एसआई पर कांग्रेसी भड़क गए। माहौल की नजाकत समझ पुलिस बल किनारे हट गया। कांग्रेसियों ने टीएसआई पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेसियों का जत्था कलेक्ट्रेट में पहुंचा। वहां पर धरना शुरू कर दिया। कांग्रेसियों ने पतंजलि, शराब और डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली कॉरपोरेट घरानों को खुश करने की है। आखिर क्या वजह है पतंजलि को जीएसटी से छूट मिली है। किसानों के सभी कर्ज को माफ करने को कहा। बिजली की कीमत बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को धोखा बताया। समस्त छात्रों को लैपटॉप प्रदान की जाए। वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस रुपये की वसूली कर रही है। खादी वस्त्रों पर टैक्स को खत्म करें। इस दौरान जुलेखा खातून, जवाहर चौहान, जयप्रकाश पाल, दयाशंकर द्विवेदी, मनोज मणि, दिलीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed