फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   From the account of a young man living in Dubai

Deoria News: दुबई में रह रहे युवक के खाते से जालसाजों ने 58 हजार रुपये उड़ाए

Thu, 27 Aug 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
From the account of a young man living in Dubai
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बकुची मिश्र गांव के दुबई में रह रहे युवक के खाते से जालसाजों ने 58 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित को इसकी जानकारी उसके मोबाइल फोन पर संदेश आने के बाद हुई। उसने पिता को बैंक भेजकर पूरी जानकारी जुटाई। जालसाजों ने 60 हजार रुपये और खाते से निकालने की कोशिश की। हालांकि बैंकिंग सुरक्षा के चलते उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। पीड़ित ने पिता के माध्यम से पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के बकुची मिश्र गांव निवासी अमरजीत चौहान पुत्र सुग्रीव चौहान दुबई में रहकर नौकरी करता है। उसका मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। बताया जा रहा है कि जालसाजों ने दो दिन पहले अमरजीत के खाते से दो बार में ऑनलाइन 58 हजार रुपये की निकासी कर ली। जालसाजों ने पहली बार में 30 हजार और दूसरी बार में 28 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके अलावा जालसाजों ने 30 हजार और फिर 29.999 की निकासी करने की कोशिश है। हालांकि बैंकिंग सुरक्षा के चलते उन्हें इस बार सफलता नहीं मिल पाई है। पीड़ित ने मंगलवार को पिता सुग्रीव को बैंक शाखा पर भेज जानकारी एकत्र कराई और बुधवार को दुबई से ही प्रार्थनापत्र व्हाट्सएप पर भेज पिता से थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। साइबर सेल के माध्यम से जालसाजों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed