फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Path cleared for construction of Kasya Dhala overbridge.

Deoria News: कसया ढाला ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 28 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for construction of Kasya Dhala overbridge.
कसया ढाला पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज बनाने के लिए स्टेशन रोड पर लगी मशीन
देवरिया। शहर के सबसे व्यस्त कसया रेलवे ढाला पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। लंबे समय से प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने काम शुरू करते हुए रेलवे स्टेशन रोड के पास पिलर निर्माण के लिए बोरिंग मशीन से खोदाई का काम शुरू कर दिया है।
कसया ढाला ओवरब्रिज के निर्माण में कुछ व्यापारियों ने आपत्ति जताई थी। इसको लेकर व्यापारी प्रशासन से भी मिले थे। प्रशासन की पहल पर सभी पक्ष को एक साथ बैठाकर वार्ता भी की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया। साथ ही, कार्यदायी संस्थान उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने काम शुरू कमा दिया। बोरिंग मशीनों से पिलर निर्माण के लिए गड्ढे तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज के बन जाने से देवरिया से भीखमपुर रोड, रामगुलाम टोला, पिपरपाती के साथ-साथ गोरयाघाट, कंचनपुर और बिहार के विजयीपुर का रास्ता आसान हो जाएगा।
लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। कसया ढाला पर बनाया जा रहा पुल करीब 620 मीटर का होगा। इसके निर्माण पर 72 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

पूर्व में इस ओवरब्रिज का विरोध कर रहे व्यापारी नेता विष्णु अग्रवाल ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया है मगर पुल के निर्माण की पोजीशन देखते हुए यह संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed